03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अग्रवाल सभा ने लगाया कोविड टीकाकरण कैंप 

एफएनएन, रुद्रपुर : अग्रवाल सभा के तत्वावधान में स्थानीय अग्रवाल सभा भवन में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उधम सिंह नगर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमओ) डॉ डीएस पंचपाल ने विधायक राजकुमार ठुकराल व अग्रवाल सभा अध्यक्ष महेश अग्रवाल की उपस्थिति में किया।

कार्यक्रम में कोविड की प्रथम वैक्सीनेशन अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष मुंशीराम गोयल को लगाई गई। कैंप का संचालन का कर रहे जिला अस्पताल के डॉ गौरव अग्रवाल ने बताया यह कैंप 15 दिन चलेगा और 45 वर्ष के अधिक आयु के लोग यहाँ वह निशुल्क वैक्सीनेशन का लाभ ले सकते हैं। अग्रवाल सभा अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने कहा कि सभी प्रकार के संशय को त्याग कर सरकार द्वारा निशुल्क प्रदान की जा रही कोविड-19 वैक्सीनेशन का लाभ उठाएं। टीकाकरण के बाद लोग स्वयं सुरक्षित रहे और परिवार को सुरक्षित रखें। अग्रवाल सभा के वरिष्ठ सदस्य विन्नेट जैन गोलू ने बताया कि कैंप के प्रथम दिन कुल 210 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गयी। कैंप में देवभूमि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह व नगर अध्यक्ष विकास शर्मा अपनी टीम के साथ उपस्थित थे। अन्य उपस्थित लोगों में अशोक मित्तल अशोक अग्रवाल पवन अग्रवाल ,सभा महामंत्री हेमंत गर्ग, मंत्री हितेश गुप्ता आदि शामिल थे।

Hot this week

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Tuni में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

एफएनएन, विकासनगर : Tuni देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img