03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमित पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स रेफर

एफएनएन, देहरादून : कोरोना संक्रमित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत और बिगड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पत्नी और बेटी समेत बुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बताया गया कि हरीश रावत का बुखार कम नहीं हो रहा है। इस वजह से उन्हें दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। हरीश रावत को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स ले जाया जा रहा है। इसकी पुष्टि उनके पूर्व सलाहाकार सुरेंद्र अग्रवाल ने की है। हरीश रावत को गुरुवार की सुबह कुछ जांचों के लिए दून अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत में सुधार न देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स रेफर कर दिया।

फिलहाल हरीश रावत को राजकीय दून मेडिकल अस्पताल के वीआईपी वार्ड में भर्ती कराया गया है। उनके सिटी स्कैन और अन्य जांच की गई है। उनके फेफड़ों में इन्फेक्शन पाया गया है। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स भेजे जाने की तैयारी चल रही है।

हरीश रावत पत्नी और बेटी समेत कोरोना की चपेट में

बता दें कि बुधवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत पत्नी और बेटी समेत कोरोना संक्रमित पाए गए थे। साथ ही उनके स्टाफ के दो लोग भी संक्रमित मिले। खुद हरीश रावत ने सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी दी थी और अपने संपर्क में आने वालों को कोविड टेस्ट कराने की सलाह दी थी।

बीते दिनों कई कार्यक्रमों में शामिल हुए थे हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के कोरोना संक्रमित होने से कई और लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें पड़ गई हैं। मंगलवार को सुभाष रोड पर आयोजित होली समारोह में वे शामिल हुए थे। इस समारोह में कांग्रेस के कई पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। समारोह में हरीश रावत ने बकाया ढपली पर गाना गाया था और होलियारों के साथ पारंपरिक रूप से होली मनाई थी। मंगलवार को हरीश रावत डीएवी कॉलेज में आयोजित होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी तक किसी और के स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी सामने नहीं आई है।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत दो दिन पहले ही पंजाब के दौरे से वापस लौटे थे। वे पंजाब के प्रभारी भी हैं और इस वजह से उनका पंजाब आना जाना लगा रहता है। पंजाब से लौटने के बाद वे कोटद्वार, जयहरीखाल आदि में आयोजित कांग्रेस के सम्मेलनों में भी शामिल हुए थे।

 

Hot this week

Uttarakhand में 39 पुलिस निरीक्षकों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में फेरबदल

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव...

नरबलि वाले बयान पर बैकफुट पर आए विधायक हरीश धामी, बोले- इंसान हूं, जुबान फिसल गई

एफएनएन, पिथौरागढ़ : जौलजीबी मेले में नरबलि को लेकर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img