Saturday, March 7, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडश्रमजीवी पत्रकार यूनियन का भव्य होली मिलन समारोह आज, फूलों से खेली...

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का भव्य होली मिलन समारोह आज, फूलों से खेली जाएगी होली

  • प्रदेश व जिले के पत्रकार जुटेंगे कार्यक्रम में
एफएनएन, रुद्रपुर : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ऊधमसिंह नगर इकाई का होली मिलन समारोह आज मैट्रोपोलिस विला क्लब, रूद्रपुर में होगा। यहां प्रतिभाओं के सम्मान के साथ ही बाहर से आए कलाकारों के साथ फूलों से होली भी खेली जाएगी। आयोजक मंडल ने कार्यक्रम की सभी तैयारी पूर्ण कर ली है। समारोह में विशेष आकर्षण फूलो की होली ही होगी। इसके अलावा रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। वही समारोह में फेमस सिंगर द्वारा होली गीतों का आयोजन भी रखा गया है। कार्यक्रम मे प्रदेश व जिले के पत्रकार जुटेंगे। आयोजको द्वारा सभी पत्रकार साथियो से कार्यक्रम को सफल बनाने के अधिक से अधिक जुटने का आह्वान किया है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने बताया एक कार्यक्रम शाम 7:00 बजे से प्रारंभ होगा। महामंत्री आकाश आहूजा के मुताबिक पांचवी बार यूनियन अपने इश्क भव्य कार्यक्रम को आयोजित करने जा रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने भी लोगों से समय से पहुंचने का आग्रह किया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments