03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पश्चिम बंगाल चुनाव: ‘2 मई ,दीदी गई’, अधिकारी परिवार के गढ़ में बोले पीएम मोदी

Spread the love

एफएनएन, कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनावों के लिए आज पूर्वी मिदनापुर के कांथी में चुनावी सभा को संबोधित किया| रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा,  “बंगाल के लोगों का विकास बीजेपी का संकल्प है| बंगाल के विकास के लिए हम जी जान से जुट जाएंगे ये वादा करने मैं आया हूं| बंगाल के उज्ज्वल भविष्य का वादा करता हूं|” यह इलाका अधिकारी परिवार (शुभेंदु अधिकारी का परिवार) का गढ़ माना जाता है| साल 2009 से कांथी लोकसभा सीट से टीएमसी के सांसद रहे शिशिर अधिकारी (शुभेंदु अधिकारी के पिता) पिछले रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए थे|

पीएम मोदी ने कहा, “टीएमसी के पाप का घड़ा भर चुका है| बंगाल को बीजेपी सरकार चाहिए| पश्चिम बंगाल में टीएमसी का खेला खत्म हुआ और अब विकास शुरू होगा|  लाभार्थियों को सीधे खाते में पैसा मिलेगा| कोई बिचौलिया नहीं, कोई तौलेबाज नहीं|” उन्होंने इस मौके पर नारे भी लगाए और कहा कि पूरे बंगाल में यही गूंज रहा,”2 मई, दीदी गई|”

राज्य की मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “जब जरूरत होती है तो तब दीदी दिखती नहीं, जब चुनाव आता है तो कहती हैं- सरकार दुआरे-दुआरे! यही इनका खैला है| पश्चिम बंगाल, यहां का बच्चा-बच्चा, ये खैला समझ गया है..”पीएम ने कहा, “दीदी, आज पश्चिम बंगाल पूछ रहा है, कि अम्फान की राहत किसने लूटी? गरीब का चावल का किसने लूटा?
अम्फान के सताए लोग, आज भी टूटी हुई छत के नीचे जीने को मजबूर क्यों हैं

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में एक-एक कर ममता बनर्जी पर राजनीतिक तीर चलाए और उनकी कमजोरियों पर निशाना साधा| पीएम ने कहा, “दीदी आजकल मेदिनीपुर में आकर बार-बार बहाने बना रही हैं.. दीदी उन बहनों, उन परिवारों को जवाब नहीं दे पाईं जिनको पहले अम्फान ने तबाह किया और फिर तृणमूल के टोलाबाज़ों ने लूट लिया..यहां केंद्र सरकार ने जो राहत भेजी थी, वो ‘भाइपो विंडो’ में फंस गई..”

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img