03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देश में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, 24 घंटे में 47262 नए मामले; 275 की गई जान

एफएनएन, नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस का कहर एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ठीक होने वाले मरीजों की तुलना में नए मामलों की संख्या अधिक हो गई है। इसकी वजह से मरीजों के उबरने की दर कम होकर 95 फीसद पर आ गई है। बीते एक दिन में दौरान कोरोना के 47 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं, देश में अबतक कुल 5 करोड़ 8 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 47,262 नए मामले मिले हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1 करोड़ 17 लाख 34 हजार 58 हो गई है। इस दौरान 275 लोगों की जान भी गई है। कोरोना महामारी की वजह से देश में अबतक 1 लाख 60 हजार 441 लोगों की मौत हुई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,68,457 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,05,160 है।

कोरोना के नए मामलों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए सरकार ने सैंपल टेस्ट की संख्या बढ़ा दी है। आइसीएमआर के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश भर में अब तक कुल 23 करोड़ 64 लाख 38 हजार 861 नमूनों का परिक्षण किया जा चुका है। वहीं, मंगलवार को 10 लाख 25 हजार 628 नमूनों की जांच की गई। इससे पहले सोमवार को 9,67,459 नमूनों की जांच की गई थी।

महाराष्ट्र में फिर 28 हजार से ज्यादा नए केस

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में 28,699 नए मामले मिले हैं और 132 लोगों की मौत हुई है। पिछले साल 20 नवंबर (155 मौतें) के बाद एक दिन में मौतों की यह सबसे बड़ी संख्या है। नए मामलों में मुंबई से ही 3,514 केस हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी स्मिता ठाकरे भी संक्रमित पाई गई हैं।

Hot this week

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...

Topics

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img