03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

कोयला खनन केस : 1300 करोड़ रुपये की रिश्वत के सबूत, रसूखदार लोगों के नाम पर मांगी जाती थी घूस : ED सूत्र

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन,नई दिल्ली : कोयला खनन केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को जांच में एक बड़ा सुराख हाथ लगा है| ईडी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी कोयला घोटाले की जांच के दौरान 1300 करोड़ रुपए की रिश्वत के सबूत मिले है| इसमें से 730 करोड़ रुपए विनय मिश्रा- विकास मिश्रा ने लिए थे| बताया गया है कि इस रिश्वत की रकम रसूखदारों के नाम पर मांगी जाती थी| ईडी पर इसकी जांच कर रही है कि रिश्वत की रकम किन लोगों तक जाती थी और कैसे जाती थी| सूत्रों ने बताया कि विकास मिश्रा रिश्वत के पैसों को इधर से उधर पहुंचाने में अहम रोल अदा करता था| अब तक की पूछताछ में विकास मिश्रा ने कुछ टीएमसी नेताओं समेत कुछ नौकरशाहों के नाम भी लिए हैं| विकास मिश्रा ने साथ ही खुलासा किया है कि रिश्वत की रकम नगदी के अलावा कुछ लोग सोना तथा अन्य चीजों के तौर पर भी लेते थे|

बता दें, विकास मिश्रा अभी 6 दिनों की ED की रिमांड पर है| ED मुख्यालय में विकास मिश्रा से पूछताछ हो रही है| उससे विनय मिश्रा के बारे में भी पूछताछ की जा रही है| विकास मिश्रा विनय मिश्रा का भाई है| विनय मिश्रा अभिषेक बनर्जी का करीबी है, जो फिलहाल दुबई या बांग्लादेश में बताया जाता है| विकास मिश्रा से पूछताछ के आधार पर ED आगे कुछ प्रभावशाली लोगों को भी समन कर सकती है|

ईडी ने पहली बार इस बात का खुलासा किया है कि कोयला तस्करी केस में 1300 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गयी| जिसमें 750 करोड़ रुपए अकेले मिश्रा बंधुओं ने लिए थे| बता दें, प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध कोयला खनन से जुड़े 1,300 करोड़ रुपये से अधिक के धनशोधन के एक मामले में तृणमूल कांग्रेस के युवा नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को मंगलवार को गिरफ्तार किया था| विकास मिश्रा को धनशोधन निषेध कानून (पीएमएलए) की विशेष अदालत में पेश किया गया जिसने उसे छह दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया|

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img