03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जानिए, प्रशासन ने जाम लगाने की कोशिश को कैसे किया नाकाम

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : शुक्रवार रात डंपर की टक्कर से हुई महिला की मौत के बाद शनिवार को तीन गांव के लोग हादसों के विरोध में एकत्र हो गए। जाम लगाने की आशंका के मद्देनजर एसडीएम व दो पुलिस उपाधीक्षक भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया और हादसे रोकने के लिए कई कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

गौरतलब है कि बीती देर रात 78 वर्षीय सरिता अपनी बेटी के घर जा रही थी तो एक डंपर ने उसे कुचल दिया। बाद में उसकी मौत हो गई। यहां बता दें कि इस क्षेत्र में कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें लोगों की जान जा चुकी है। इस हादसे के बाद शनिवार को छतरपुर, फौजी मटकोटा व धर्मपुर के लोग एकत्र हो गए। उनकी योजना सड़क जाम करने की थी, लेकिन इसकी सूचना प्रशासन को मिल गई।

एसडीएम विशाल मिश्रा, सीओ सिटी अमित कुमार, सीओ यातायात भूपेंद्र भंडारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों का कहना था यहां तेज रफ्तार डंपर चलते हैं जो लोगों का काल बन जाते हैं। जिस पर अफसरों ने भूरारानी गेट व अशोका लीलैंड के समीप बैरियर लगवा कर पुलिस कर्मी तैनात करने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता को मौके पर बुला कर सड़क से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। कहा कि इसे एक्सीडेंट जोन घोषित कराकर आवश्यक कदम उठाने को कहा। अफसरों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img