03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मटकोटा रोड पर स्थापित होगी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ राय की मूर्ति, अनावरण 14 को

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ राय की मूर्ति का अनावरण अशोका लीलैंड के सामने मटकोटा रोड पर 14 मार्च को किया जाएगा । जानकारी देते हुए उनके पुत्र अवकाश प्राप्त कर्नल प्रमोद शर्मा ने बताया की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद विश्वनाथ राय का जन्म 10 दिसंबर 1906 को हुआ था। वर्ष 1932 में उन्होंने विधि की शिक्षा पूरी की और शहीद भगत सिंह के दल में शामिल हो गए। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह में भाग लिया, जिस पर फिरंगी सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया तथा 8 वर्ष देश की विभिन्न जेलों में कैद रखकर उन्हें यातनाएं दी। आजाद भारत में वर्ष 1952 से 1977 तक 25 वर्ष वह सांसद रहे। पचास व साठ के दशक सांसद रहते हुए उन्होंने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के सानिध्य में बाजपुर और किच्छा चीनी मिल के विकास के लिए प्रयास किया, वही पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के लिए विशेष पैकेज के लिए निरंतर प्रगतिशील रहें। 1958 मे पंतनगर हवाई अड्डे के लिए उन्होंने संसद में प्रश्न किए। 70 के दशक में वह श्रम व पुनर्वास मंत्री के रूप में बुक्सा जनजाति, बांग्लादेश के विस्थापितों और श्रमिकों आदि की दशा सुधारने के अथक प्रयास करते रहे। काठगोदाम-बरेली बड़ी रेलवे लाइन के लिए लगातार रेल मंत्रालय के संपर्क में रहे। गन्ने के शीरे से जैविक ईंधन इथेनॉल बनाने का पुरजोर समर्थन किया, जो वर्तमान में कानून बन चुका है। शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के तराई व पर्वतीय क्षेत्रों में भी उन्होंने विकास किया। किसानों व श्रमिकों की उपज के दामों के लिए संसद के अंदर व संसद के बाहर लगातार संघर्ष करते रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व सांसद रहे विश्वनाथ राय हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिक आर्मी के भी सदस्य रहे। 27 अगस्त 1984 को बनारस के गंगा घाट पर उनका स्वर्गवास हुआ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्वनाथ राय के विचार थे कि विश्व में मानव द्वारा मानव का शोषण ना हो ।उनके पुत्र प्रमोद शर्मा ने बताया कि 14 मार्च को अशोका लीलैंड के सामने मटकोटा रोड पर उनकी प्रतिमा स्थापित कर उस का अनावरण किया जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, विधायक राजकुमार ठुकराल और वन विकास निगम के चेयरमैन सुरेश परिहार भी शामिल होंगे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img