Monday, March 2, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडआवास विकास में दिनदहाड़े अलमारी के ताले तोड़ हजारों की नकदी उड़ाई

आवास विकास में दिनदहाड़े अलमारी के ताले तोड़ हजारों की नकदी उड़ाई

एफएनएन,रुद्रपुर : आवास विकास क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर को अपना निशाना बना कर हजारों की नकदी उड़ा ली। सूचना मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और आवास का चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह पुलिसकर्मी के साथ वहां पहुंचे और मामले की जानकारी ली ।व्यापार मंडल अध्यक्ष जुनेजा ने चोरी की घटना पर रोष जताते हुए कहा कि यदि शीघ्र मामले का खुलासा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक आवास विकास निवासी पन्नालाल चुघ की शिव शक्ति मंदिर के समीप अरोरा ट्रेडर्स के नाम से स्टेशनरी की दुकान है ।दुकान पर पन्नालाल उनकी पत्नी रेखा और पुत्र सत्यम और शुभम बैठे हुए थे। घर पर उनकी वृद्धा मां अकेली थी। इसी दौरान उनकी पत्नी दोपहर को किसी काम से घर गई तो देखा घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था, और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। जिसमें रखी लगभग 55000 की नकदी गायब थी। जानकारी मिलने पर जुनेजा वहां पहुंचे उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े चोरी की वारदात लोगों में भय का माहौल है ।आवास विकास क्षेत्र में बाहरी लोगों का सत्यापन कराया जाए और जल्द चोरी का खुलासा किया जाए अन्यथा आंदोलन होगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments