03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुकेश अंबानी के घर के पास विस्फोटक से भरी मिली लावारिस एसयूवी का मालिक मृत पाया गया

एफएनएन, मुंबई (ठाणे) : एएनआई ने ठाणे पुलिस के हवाले से यह जानाकरी दी है| पुलिस ने दुर्घटना के कारण मौत का केस दर्ज किया है| रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक से भरी मिली लावारिस स्कोर्पियो कार (SUV) का मालिक मृत पाया गया है| इससे इस साजिश का रहस्य और गहरा गया है| एएनआई ने ठाणे पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है| पुलिस ने दुर्घटना के कारण मौत का केस दर्ज किया है| एसयूवी के मालिक की लाश मुंबई में एक तट के पास पाई गई| साउथ मुंबई स्थित मुकेश अंबानी की 27 मंजिला इमारत एंटीलिया के पास उस शख्स की कार लावारिस हालत में पाई गई थी| इस कार की तलाशी के दौरान बम रोधी दस्ते को 20 जिलेटिन की छड़ें मिली थीं, जो बेहद खतरनाक विस्फोटक माना जाता है| इस विस्फोटक सामग्री के साथ एक धमकी भरा खत भी मिला था| इसमें मुकेश अंबानी और उनकी नीता अंबानी को संबोधित करते हुए लिखा था कि इस बार इसे असंबेल नहीं किया गया है, लेकिन सावधान रहना है, अगली बार ऐसा नहीं होगा| यह लावारिस एसयूवी मिलने के अगले दिन ही पुलिस को उसके मालिक ने यह बताया था कि उसकी SUV कुछ दिनों पहले चोरी हो गई थी| कार का ये मालिक विक्रोली इलाके में रहता था| कार के अंदर कुछ नंबर प्लेटें भी मिली थीं|

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img