03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Haridwar में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार; एम्स ऋषिकेश में चल रहा इलाज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar धर्मनगरी हरिद्वार से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। शहर कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में 11 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। आरोप है कि बच्ची के पिता के साथ फैक्टरी में काम करने वाला एक व्यक्ति रविवार रात घर में घुस आया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के मुताबिक, बच्ची के पिता एक फैक्टरी में काम करते हैं। आरोप है कि उनके साथ काम करने वाला एक व्यक्ति रविवार रात उनके घर पहुंचा। इस दौरान उसने 11 माह की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो आरोपी मौके से भाग निकला। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्ची की हालत बिगड़ने पर तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया।

एम्स ऋषिकेश में चल रहा मासूम का उपचार

परिजन बच्ची को लेकर महिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार बच्ची को लेकर एम्स पहुंचा, जहां उसका इलाज जारी है।

मुकदमा दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से फरार है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

Hot this week

Haridwar में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा टला, गंगा में डूब रहे पिता-पुत्र को PAC ने बचाया

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के बहादराबाद क्षेत्र स्थित...

Badrinath Dham के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, इसी के साथ संपन्न होगी चारधाम यात्रा

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल...

Topics

Badrinath Dham के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, इसी के साथ संपन्न होगी चारधाम यात्रा

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img