03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Badrinath Dham के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, इसी के साथ संपन्न होगी चारधाम यात्रा

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बदरीनाथ धाम के कपाट सोमवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा का भी औपचारिक समापन हो जाएगा। मंदिर में कपाट बंद करने से जुड़ी धार्मिक परंपराएं और तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

पंच पूजा के चौथे दिन रविवार को माता लक्ष्मी को भगवान बदरीविशाल के गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर मंदिर के रावल अमरनाथ नंबूदरी ने माता लक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और कढ़ाई भोग अर्पित किया।

भगवान बदरीविशाल का होगा विशेष पुष्प श्रृंगार

कपाट बंद होने से पहले सोमवार को श्रद्धालुओं को भगवान बदरीविशाल के विशेष पुष्प श्रृंगार के दर्शन होंगे। इस अवसर पर भगवान नारायण का स्वर्ण श्रृंगार नहीं, बल्कि विभिन्न फूलों से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। रात 7:30 बजे से मंदिर के कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रिया शुरू होगी।

बता दें कि बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की परंपरागत प्रक्रिया पांच दिन पहले पंच पूजा के साथ शुरू हुई थी। पहले दिन गणेश मंदिर के कपाट बंद किए गए। दूसरे दिन आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद हुए। तीसरे दिन खड़ग-पुस्तक पूजा संपन्न होने के साथ वेद ऋचाओं का वाचन बंद कर दिया गया। वहीं, चौथे दिन रविवार को माता लक्ष्मी को कढ़ाई भोग अर्पित कर गर्भगृह में विराजमान होने का आमंत्रण दिया गया।

रात 9:37 बजे बंद होंगे मंदिर के कपाट

मंदिर के धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल के अनुसार, सोमवार सुबह चार बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। अभिषेक पूजा के बाद दिनभर भक्त भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर सकेंगे। दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया जाएगा और शाम सात बजे सांध्य पूजा होगी।

इसके बाद रात 7:30 बजे रावल मंदिर में प्रवेश करेंगे। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद सखी वेश धारण कर माता लक्ष्मी को भगवान बदरीविशाल के गर्भगृह में विराजमान कराया जाएगा। इसके पश्चात कुबेर, उद्धव और गरुड़ जी को गर्भगृह से बाहर लाया जाएगा। सभी देवी-देवताओं की आरती के बाद रात 9:37 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

अगले दिन भगवान बदरीविशाल की उत्सव डोली शीतकालीन पूजा स्थल के लिए रवाना होगी, जहां आगामी छह माह तक पूजा-अर्चना की जाएगी।

23 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

कपाट बंद होने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भी रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बताया कि इस यात्रा वर्ष में अब तक 23 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं। कपाट बंद होने के साथ ही एक और सफल चारधाम यात्रा सीजन का समापन हो जाएगा।

Hot this week

Haridwar में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा टला, गंगा में डूब रहे पिता-पुत्र को PAC ने बचाया

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के बहादराबाद क्षेत्र स्थित...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img