03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Roorkee की 180 साल पुरानी ऐतिहासिक घड़ी बंद, अंग्रेजों के जमाने के वॉच टावर की टिक-टिक थमी

एफएनएन, रुड़की : Roorkee शहर की ऐतिहासिक पहचान माने जाने वाले सिंचाई कार्यशाला परिसर के वॉच टावर पर लगी करीब 180 साल से अधिक पुरानी घड़ी बंद हो गई है। लंबे समय से लोगों को समय बताने वाली इस घड़ी की टिक-टिक थमने से कर्मचारियों और कार्यालय में आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, घड़ी के बंद होने के बाद परिसर में मौजूद ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

अंग्रेजों के शासनकाल में बनाया गया था कार्यशाला परिसर

सिंचाई कार्यशाला का पूरा परिसर अंग्रेजी हुकूमत के दौर में करीब 1843 में स्थापित किया गया था। उस समय यहां कई महत्वपूर्ण मशीनें लगाई गई थीं। इनमें से कुछ मशीनें आज भी परिसर में मौजूद हैं और उस दौर की तकनीकी व्यवस्था की याद दिलाती हैं।

इस परिसर में एक गुप्त सुरंग भी बनी हुई है। बताया जाता है कि सुरंग का दूसरा छोर कहां निकलता है, इसकी जानकारी आज तक रहस्य बनी हुई है। ऐतिहासिक महत्व के कारण यह परिसर और यहां स्थित वॉच टावर रुड़की की खास पहचान माने जाते हैं।

घड़ी की मरम्मत करने वाले कारीगर का हो चुका है निधन

करीब 180 साल से अधिक पुरानी इस घड़ी का समय-समय पर रखरखाव कराया जाता रहा है। हालांकि, फिलहाल घड़ी खराब होने के कारण बंद पड़ी है। अधीक्षण अभियंता शिशिर गुप्ता ने बताया कि घड़ी काफी पुरानी है और इसकी मरम्मत का काम पहले सहारनपुर निवासी एक कारीगर करते थे। उनका निधन हो चुका है, जिसके चलते अब दूसरे कारीगर की तलाश की जा रही है।

जल्द ठीक कराई जाएगी ऐतिहासिक घड़ी

अधीक्षण अभियंता शिशिर गुप्ता के अनुसार, घड़ी को दुरुस्त कराने के लिए जल्द ही दूसरे कारीगर को बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे सिंचाई कार्यशाला परिसर का रखरखाव विभाग की प्राथमिकता है। परिसर में मौजूद किसी भी ऐतिहासिक उपकरण को खराब नहीं होने दिया जाएगा।

अब देखना होगा कि विभाग की ओर से यह ऐतिहासिक घड़ी कितनी जल्दी ठीक कराई जाती है और एक बार फिर वॉच टावर से इसकी टिक-टिक सुनाई देती है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड में पहली बार मीडिया के सामने आए विनोद आर्य, 4085 पेज की व्हाट्सऐप चैट दिखाई

एफएनएन , हरिद्वार : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में...

Topics

Ranikhet-Haldwani मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

एफएनएन , अल्मोड़ा : रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर मॉलरोड स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img