03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Uttrakhand में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान शुरू, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निकाली प्रतीकात्मक शव यात्रा

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के घटक दल मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कथित अनियमितताओं और बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। कांग्रेस मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रही है।

20 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर चलेगा अभियान

कांग्रेस ने 10 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाने का निर्णय लिया है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मामलों की जांच होनी चाहिए और पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में शामिल किए जाने चाहिए।

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने बताया कि अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर पर मतदाता सूचियों की जांच करेंगे। जिन मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं, उन्हें दोबारा जुड़वाने और सूची में मौजूद त्रुटियों को ठीक कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

देहरादून में ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक शव यात्रा

अभियान के तहत उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देहरादून में यमुना कॉलोनी चौक से कृष्ण नगर चौक तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी के विरोध में प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिकों के मताधिकार को लेकर चिंताएं पैदा हुई हैं।

लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव रितेश छेत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर काम करने के आरोपों के कारण लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियां संविधान की मूल भावना और लोकतंत्र में जनता के विश्वास को प्रभावित कर सकती हैं।

कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मामलों को गंभीर बताते हुए पात्र मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने की मांग की।

देशभर में आंदोलन चला रही है कांग्रेस

कांग्रेस मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों को लेकर देशव्यापी आंदोलन चला रही है। पार्टी नेता राहुल गांधी इस अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान की ओर से दिल्ली में भी विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं, जबकि विभिन्न राज्यों में पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय स्तर पर अभियान के जरिए मतदाताओं को जागरूक करने और सूची में नामों से जुड़ी समस्याओं को उठाने में जुटे हैं।

उत्तराखंड में शुरू हुए इस अभियान के तहत कांग्रेस अब ब्लॉक स्तर पर मतदाता सूची की जांच और नामों को दोबारा जुड़वाने के प्रयास करेगी।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img