03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में BJP का चुनावी मंथन : राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज 2 अक्टूबर से देहरादून दौरे पर

एफएनएन, देहरादून : BJP के उत्तराखंड प्रभारी राम माधव, सह-प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज का पहला उत्तराखंड दौरा तय हो गया है। तीनों नेता 2 अक्टूबर से दो दिवसीय देहरादून प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के साथ होगी बैठक

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी और सह-प्रभारी शामिल होंगे। इसके बाद पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक प्रस्तावित है।

बैठक में संगठन की जिलावार गतिविधियों, संगठन की स्थिति और आगामी चुनाव को लेकर तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को चुनाव के लिए तैयार करने को लेकर भी मंथन होगा।

सातों मोर्चों की प्रदेश टीमों से भी करेंगे संवाद

दौरे के दूसरे दिन राम माधव, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज पार्टी के सातों मोर्चों की प्रदेश टीमों के साथ बैठक करेंगे। इसमें अलग-अलग मोर्चों की चुनावी तैयारियों और उनकी भूमिका को लेकर चर्चा की जाएगी।

दरअसल, हाल ही में प्रस्तावित कोर कमेटी की बैठक में प्रभारी और सह-प्रभारियों के शामिल होने की उम्मीद थी, लेकिन पहले से निर्धारित कार्यक्रमों के चलते वे बैठक में शामिल नहीं हो सके थे। अब उनका उत्तराखंड दौरा तय हो गया है।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए BJP के केंद्रीय पदाधिकारियों का यह दौरा संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। दौरे के दौरान पार्टी संगठन को बूथ से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाने की संभावना है।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img