03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Chardham : 15 सितंबर से शुरू होगा चारधाम यात्रा का दूसरा चरण, 50 लाख के करीब पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Chardham उत्तराखंड की चारधाम यात्रा अब अपने दूसरे चरण की ओर बढ़ रही है। यात्रा का पहला चरण पूरा होने के साथ ही धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 50 लाख तक पहुंच गई है। मानसून के दौरान भी यात्रा का संचालन जारी रहा और अब 15 सितंबर से दूसरे चरण में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। यात्रा के लगातार बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए इस बार भी चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। सरकार और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से दूसरे चरण के लिए व्यवस्थाओं को और बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है।

सुगम दर्शन पर रहेगा विशेष जोर

बीकेटीसी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यात्रा व्यवस्थाओं को सुचारु रखने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरे चरण में श्रद्धालुओं को कम से कम परेशानी हो और उन्हें आसानी से दर्शन मिल सकें, इसे प्राथमिकता दी जाएगी। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए बीकेटीसी ने वीआईपी संस्कृति को समाप्त करने की दिशा में कदम उठाए हैं। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं की थी। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर उन्होंने आम श्रद्धालु की तरह दर्शन किए थे।

भीड़ प्रबंधन के लिए पूजा के समय में बदलाव

धामों में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सुबह और शाम होने वाली पूजा के समय को भी कम किया गया है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को समय पर दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना और लंबी कतारों को नियंत्रित करना है बीकेटीसी का कहना है कि दूसरे चरण में भीड़ बढ़ने की संभावना को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा की जाएगी।

धामों की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के अलावा बीकेटीसी के अधीन कुल 45 मंदिर आते हैं। मंदिर समिति ने संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा और निगरानी मजबूत करने के लिए रोडमैप तैयार किया है। सुरक्षा व्यवस्था में एआई आधारित आधुनिक तकनीक को शामिल करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। इसके साथ ही यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं।

तीर्थपुरोहितों के लिए बनाया गया कल्याण कोष

तीर्थपुरोहितों और हकहकूकधारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पहली बार कल्याण कोष बनाया गया है। इस कोष के माध्यम से आपात स्थिति में तीर्थपुरोहितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मंदिर समिति के कर्मचारियों के लिए भी अलग कल्याण कोष बनाने पर विचार किया जा रहा है। बीकेटीसी का कहना है कि यात्रा व्यवस्था के साथ-साथ इससे जुड़े लोगों के हितों और सुविधाओं पर भी लगातार ध्यान दिया जा रहा है।

Hot this week

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...

Luxor में 25 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार ; लाखों के जेवर बरामद

एफएनएन, लक्सर : Luxor हरिद्वार जिले की लक्सर पुलिस...

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Cylinder ब्लास्ट से मचा हड़कंप, एक की मौत ; 5-6 लोग घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Cylinder राजधानी दिल्ली के ओखला...

Topics

interceptor वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो संविदा कर्मचारी घायल

एफएनएन, चमोली / नारायणबगड़ : interceptor चमोली जिले में...

Shuddhikaran मामले में FIR के बाद यशपाल आर्य का हमला, राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमा रद्द करने की मांग

एफएनएन, देहरादून : Shuddhikaran कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...

Cylinder ब्लास्ट से मचा हड़कंप, एक की मौत ; 5-6 लोग घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Cylinder राजधानी दिल्ली के ओखला...

Dehradun में बैंककर्मी को बाइक सवारों ने मारी गोली, पेट छूकर निकली गोली

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के पटेलनगर क्षेत्र में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img