03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Kedarnath Yatra मार्ग पर SDRF-NDRF तैनात, श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील

Spread the love

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा भारी वर्षा की चेतावनी जारी किए जाने के बाद रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लागू कर दी है।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर यात्रा मार्ग के सभी संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबंधन, SDRF, NDRF और DDRF की संयुक्त टीमें हर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

सोनप्रयाग, गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ धाम तक पूरे पैदल यात्रा मार्ग का सेक्टर अधिकारियों और प्रशासनिक टीमों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को मौसम की गंभीरता की जानकारी दी जा रही है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने केदारनाथ धाम के संगम घाट क्षेत्र को एहतियातन खाली करा दिया। वहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। यह कदम संभावित भारी बारिश, नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए उठाया गया।

प्रशासन ने यात्रा मार्ग के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को और मजबूत कर दिया है। राहत एवं बचाव दलों को हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए हर आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Hot this week

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Topics

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img