03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

2027 Election की तैयारी में कांग्रेस, उत्तराखंड में जिला और महानगर कार्यकारिणी घोषित

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : 2027 Election उत्तराखंड में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंजूरी के बाद प्रदेश के कई जिलों, महानगरों और नगर पंचायतों की नई कार्यकारिणियों की घोषणा कर दी है। इस फैसले का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और प्रभावी बनाना है।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव (संगठन) राजेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि नई कार्यकारिणी में पुरोला, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, हरिद्वार, रुड़की, देहरादून, पछुवादून, रुद्रपुर, काशीपुर, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, डीडीहाट और चंपावत सहित कई जिला एवं महानगर इकाइयों को शामिल किया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए सभी पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ जिम्मेदारी निभानी होगी।

पार्टी ने विभिन्न ब्लॉक और नगर इकाइयों के लिए भी नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पछुवादून, चकराता, कालसी, झबरेड़ा, ऋषिकेश, अल्मोड़ा, नैनीताल, टिहरी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, काशीपुर और अन्य क्षेत्रों में कई नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा नगर पंचायत कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की सूची भी जारी की गई है।

कांग्रेस नेतृत्व का कहना है कि जिन जिलों की कार्यकारिणी अभी घोषित नहीं हुई है, उनकी सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी। पार्टी का लक्ष्य आगामी चुनाव से पहले संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक मजबूत कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है, ताकि चुनावी तैयारियों को समय रहते मजबूती मिल सके।

Hot this week

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img