03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से करीब तीन किलोमीटर आगे देर रात एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ गंगोत्री की टीम और 108 एंबुलेंस तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार थे, जो भैरवघाटी क्षेत्र में बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) में कार्यरत हैं। दुर्घटना में दो लोग सुरक्षित बच गए, जबकि 26 वर्षीय सुरेश लामा, जो मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में रह रहे थे, करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से लापता हो गए।

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रात करीब 2:30 बजे तक लापता युवक की तलाश में व्यापक खोज एवं बचाव अभियान चलाया। हालांकि, लगातार हो रही बारिश, अंधेरा और दुर्गम क्षेत्र के कारण रेस्क्यू टीम को सफलता नहीं मिल सकी। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए देर रात अभियान अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, सुबह पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने दोबारा घटनास्थल पर पहुंचकर लापता युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन फिर से शुरू कर दिया है। फिलहाल युवक की तलाश जारी है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img