03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के सारी क्षेत्र के अंतर्गत ककोड़ाखाल-बिजराकोट मोटर मार्ग के समीप गुरुवार को एक मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग सक्रिय हो गया तथा मौके से संबंधित जानकारी जुटाने का काम शुरू कर दिया गया।

प्रशासन को दोपहर करीब 2:36 बजे सूचना मिली कि सारी गांव से लगभग 7 से 8 किलोमीटर दूर बिजराकोट क्षेत्र में कोई हवाई वस्तु गिर गई है। शुरुआती जानकारी के आधार पर हेलीकॉप्टर दुर्घटना की आशंका जताई गई थी, लेकिन बाद में स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रीय स्रोतों से मिली जानकारी में स्पष्ट हुआ कि दुर्घटनाग्रस्त वस्तु एक ड्रोन है।

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने स्थिति का जायजा लेना शुरू कर दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह एक स्वदेशी ‘टारगेट ड्रोन’ बताया जा रहा है, जिसका निर्माण एनाड्रोन सिस्टम्स द्वारा किया गया है। इस प्रकार के ड्रोन का उपयोग विभिन्न सुरक्षा और तकनीकी उद्देश्यों के लिए किया जाता है।

ड्रोन के क्षतिग्रस्त अवस्था में मिलने की खबर के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। प्रशासन का कहना है कि तकनीकी जांच और विस्तृत रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img