03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Champawat के SOG जवान गिरीश भट्ट का निधन, जिम में व्यायाम के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

Spread the love

एफएनएन, चंपावत : Champawat चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात जवान गिरीश भट्ट की जिम में व्यायाम करने के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार बनबसा निवासी 38 वर्षीय गिरीश भट्ट स्थानीय जिम में नियमित रूप से व्यायाम कर रहे थे। शनिवार शाम वर्कआउट के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिम में मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए खटीमा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

गिरीश भट्ट बनबसा के भजनपुर क्षेत्र के निवासी थे और मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले से संबंध रखते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

पुलिस विभाग में गिरीश भट्ट को एक कर्मठ और जिम्मेदार जवान के रूप में जाना जाता था। वे SOG चंपावत की कई महत्वपूर्ण कार्रवाइयों और अभियानों का हिस्सा रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस अधीक्षक चंपावत रेखा यादव सहित कई पुलिस अधिकारियों, जवानों, व्यापार मंडल बनबसा और विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गिरीश भट्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

बाद में बनबसा के शारदा घाट स्थित श्मशान घाट में गिरीश भट्ट का अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img