03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सहयोगियों से संबंध मजबूत करेगा अमेरिका, एक बार फिर दुनिया से जुड़ेगा : जो बाइडेन

Spread the love

एफएनएन (देश-विदेश, वॉशिंगटन) :  अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने बृहस्पतिवार को जोर देते हुए कहा कि अमेरिका  की कूटनीति पटरी पर लौट आई है और उनका प्रशासन अपने साझेदारों के साथ संबंधों में सुधार करके देश को एक बार फिर दुनिया से जोड़ेगा| बाइडन ने विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘हम अपने सहयोगियों के साथ संबंधों को सुधारकर एक बार फिर दुनिया से जुड़ेंगे| केवल अतीत की नहीं बल्कि वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों का हल निकालेंगे|

अमेरिकी नेतृत्व को बढ़ते अधिनायकवाद के इस नए दौर का सामना करना होगा, जिसमें अमेरिका के खिलाफ चीन की बढ़ती महत्वाकांक्षाएं और हमारे लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने के रूस के इरादे शामिल हैं| ‘जो बाइडेन ने कहा कि अमेरिका को बढ़ती वैश्विक चुनौतियों के इस नए दौर का सामना करना है, जिनमें महामारी से लेकर पर्यावरण संकट और परमाणु प्रसार की चुनौती शामिल है| सभी देशों के साथ मिलकर काम करने से ही इन चुनौतियों से पार पाया जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘हम अकेले अपने दम पर ऐसा नहीं कर सकते|

‘बाइडेन ने कहा, ‘हमें अमेरिका की कूटनीति में निहित लोकतांत्रिक मूल्यों से शुरू करना चाहिए: स्वतंत्रता का बचाव करना, अवसरों की रक्षा करना, सार्वभौमिक अधिकारों को बनाए रखना, कानून के शासन का सम्मान करना और हर व्यक्ति के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना शामिल है| यही हमारी वैश्विक शक्ति का आधार है. यह हमारी शक्ति का अटूट स्रोत है. यही अमेरिका को जोड़ने वाली ताकत है|

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img