03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सिंधु बॉर्डर पर किसान नेताओं को मारने की साजिश का दावा

  • पुलिस के हवाले किया गया संदिग्ध, सरकारी एजेंसियों पर आंदोलन कमजोर करने की साजिश कि आरोप

एफएनएन, दिल्ली : किसान संगठनों ने सरकारी एजेंसियों पर आंदोलन कमजोर करने का आरोप लगाया है। सिंधु बॉर्डर पर जमे किसानों ने आज एक शख्स को मीडिया के सामने पेश किया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि ये शख्स चार किसान नेताओं को मारने की साजिश के तहत यहां आया था।
पकड़े गए शख्स की जुबानी
मीडिया के सामने पेश ये शख्स ने कहा- हमें इस काम के लिए हथियार मिले थे। जैसे ही किसान 26 तारीख को आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, और अगर ये नहीं रूकते तो इन पर गोली चलाने का ऑर्डर था। हमारी 10 लोगों की दूसरी टीम पीछे से गोली चलाती जिससे दिल्ली पुलिस को ये लगता कि किसानों ने ये किया है। 26 तारीख को जो रैली होगी उसमें आधे लोग घर के होंगे जो पुलिस की वर्दी में होंगे इन्हें तितर बितर करने के लिए। 24 तारीख को स्टेज पर जो चार लोग होंगे उन्हें मारना है, फोटो दे दी गई है।

जो हमें सिखाता है उसका नाम प्रदीप सिंह है। राई थाने का एसएचओ है वो। वो जब भी हमसे मिलने आता था मुंह पर कवर लगाकर आता था। हमने उसका बैच देखा था। जिन्हें मारना था उनका नाम नहीं पता है, उनके फोटो हैं। किसान नेताओं ने कहा कि उनके आंदोलन और 26 जनवरी होने वाली ट्रैक्टर रैली को लगातार कमजोर करने की कोशिश हो रही है।  किसान नेताओं ने इस शख्स को मीडिया में पेश करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img