03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

कीर्ति नगर में जिंदा जले तीन लोगों में एक बच्चा भी शामिल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • मृतकों की नहीं हो सकी है पहचान, पुलिस शिनाख्त में जुटी

एफएनएन, दिल्ली : दिल्ली के कीर्ति नगर में बीती रात करीब 11 बजे कमला नेहरू कैंप में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार आग सबसे पहले कबाड़ की दुकान में लगी और धीरे-धीरे यह दुकान के ऊपर बनी झुग्गियों तक पहुंच गई। इनमें कबाड़ की दुकान में काम करने वाले मोनू का परिवार रहता था।

दमकल की गाड़ियों ने कम समय में आग पर काबू पा लिया और ज्यादातर लोगों को सुरक्षित बचा लिया। हालांकि जब आग बुझी और लोग अंदर पहुंचे तो दो अज्ञात शव जो पूरी तरह से जलकर कंकाल बन चुके थे, पाए गए। इसमें से एक शव लगभग 20 वर्ष के शख्स का हो सकता है और एक शव करीब 8-10 वर्ष के बच्चे का है। हालांकि इनकी अभी पहचान नहीं हो सकी है। कीर्ति नगर में बचाव और खोजी अभियान आगे बढ़ने पर पुलिस को एक और शव पास के ही नाले से मिला। माना जा रहा है कि यह शव कमला नेहरू कैंप में रहने वाले रोहित का है। प्रथमदृष्टया यह बात सामने आई है कि जब आग लगी तो रोहित यहां आया लेकिन आग ने उसे भी अपनी चपेट में ले लिया और वह नाले में गिर गया। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है और वह ड्राइवर का काम करता था। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करा दिया गया। अभी तक आग लगने की कोई पुख्ता वजह सामने नहीं आई लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकती है। इस मामले में कीर्ति नगर पुलिस स्टेशन में लापरवाही बरतने का केस आईसीपी की धारा 285/304 के तहत दर्ज किया गया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

ट्रंप ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, युद्धविराम पर बड़ा सवाल

एफएनएन, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत...

आगमन खास, तैयारी उदास- किसान मोर्चा क्यों रहा निराश

राज्यमंत्री दर्जे के उपाध्यक्ष का पहला दौरा फीका, मोर्चा...

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

एफएनएन, बांका : बिहार से इस वक्त की बड़ी...

लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला

एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल...

Topics

भिवानी में बजरंग दल का रोष मार्च, ज्ञापन सौंपकर उठाए कई मुद्दे

एफएनएन, भिवानी : भिवानी में शुक्रवार को बजरंग दल...

अलीगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, पैसे के विवाद में हत्या

एफएनएन, अलीगढ़ : अलीगढ़ से एक दर्दनाक घटना सामने...

रेलवे स्टेशन से मेट्रो तक: सुरक्षा का नया चेहरा बनेगा ‘नैना’ AI

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित “नैना”...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img