03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राम मंदिर निर्माण को राष्ट्रपति ने दिए पांच लाख रुपये का चंदा

  • उत्तराखंड और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी दिया चंदा

एफएनएन, दिल्ली : अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर के लिए ‘निधि समर्पण अभियान’ की शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने खुद पांच लाख 100 रुपये का दान देकर इस अभियान की शुरुआत की। उनसे चंदा मांगने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद और स्वसंसेवक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम मंदिर निर्माण के लिए पांच लाख 100 रुपये का चेक दिया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने एक रुपये, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 लाख रुपये, उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने एक करोड़ रुपये और  मोरारी बापू ने 11 करोड़ रुपये का दान दिया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी आज संघ कायॅकताॅओं को चंदा दिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि संग्रह अभियान में भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद के विनायक राव देशमुख जी को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज और विश्व हिंदू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार समेत वीएचपी के बड़े नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के लिए राष्ट्रपति से चंदा मांगा।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img