03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बेटों का बदला लेने को मां ने बेटी का भविष्य ऐसे लगाया दांव पर, जानें

Spread the love

एफएनएन, बरेली : बेटों का बदला लेने के लिए एक महिला ने अपनी बेटी का भविष्य दांव पर लगा दिया। यह सच अदालत के सामने तब आया जब पुलिस की तफ्तीश में महिला की बात झूठी निकली। जिसके बाद महिला ने अदालत में कहा कि उसके बेटों को मुकदमे में फंसाया गया था जिसका वह बदला लेना चाहती थी। अदालत ने मामले में झूठ बोलने वाली महिला पर केस दर्ज कर लिया है। जिसके बाद वह आरोपितों के बजाय खुद ही कानून के शिकंजे में आ गई है। मामला देवरनिया थाना क्षेत्र का है। जहां रहने वाली एक महिला ने वर्ष 2018 में अदालत के जरिए गांव के ही महेंद्र, भगवतसरन व बीरबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि उसकी दस वर्षीय बेटी वारदात के दिन स्कूल से वापस लौट रही थी। मुल्जिमान उसे खेत में घसीट कर ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने सबूत के अभाव में केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। कोर्ट ने मां बेटी को तलब कर सच्चाई पता की तो महिला ने हलफनामा देकर कहा कि अब वह मुकदमा नहीं चलाना चाहती। वर्ष 2012 में मुल्जिमान ने अपनी बेटी के अपहरण के केस में उसके दो बेटों को फंसा दिया था। दोनों पर किशोर न्यायालय में अब भी केस चल रहा है। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट अभय कृष्ण तिवारी ने एफआर मंजूर कर महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की अगली सुनवाई 30 जनवरी को होगी।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img