03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरीश रावत के पक्ष में खुलकर मैदान में आए राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा

  • कहा- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए हरीश रावत ही मजबूत चेहरा

एफएनएन,  हल्द्वानी : हल्द्वानी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत को उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस के सीएम का चेहरा बनाने की मजबूती से पहल की है।
श्री टम्टा यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा का कहना है कि हरीश रावत उत्तराखंड की वर्तमान में राजनीति के सबसे बड़े और लोकप्रिय नेता हैं, ऐसे में उनके चेहरे पर चुनाव लड़ने से कांग्रेस को जरूर लाभ होगा
प्रदीप टम्टा का कहना है कि हरियाणा के अंदर भी कांग्रेस के सबसे लोकप्रिय चेहरे भूपेंद्र हुड्डा को सीएम का चेहरा देर से घोषित किए जाने पर कांग्रेस को सत्ता से बाहर रहना पड़ा जबकि पंजाब कर्नाटक सहित कई ऐसे राज्यों में कांग्रेस के लोकप्रिय चेहरों को सीएम का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ने से कांग्रेस को फायदा हुआ है ऐसे में हरीश रावत को भी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सीएम पद का चेहरा बनाया जाना चाहिए जिससे पार्टी को चुनाव में उनके अनुभव का लाभ मिल सके।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img