03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पैरासिटामोल समेत प्रसिद्ध कंपनियों की 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल

Spread the love

इनमें कैल्शियम, विटामिन-डी की पूरक और मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर तथा पेट के संक्रमण की दवाइयां भी शामिल, सीडीएससीओ ने जारी की सूची

एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। बुखार में आमतौर पर खाई जाने वाली पैरासिटामोल टैबलेट गुणवत्ता परीक्षण में फेल हो गई है। इसके अलावा कैल्शियम और विटामिन डी-3 की सप्लीमेंट, मधुमेह की गोलियां और हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं सहित 53 दवाइयां औषधि नियामक द्वारा कराए गए गुणवत्ता परीक्षण में खरी नहीं उतर पाईं। गई हैं। गुणवत्ता परीक्षण में फेल हुई इन सभी दवाइयों की लिस्ट इंडियन ड्रग्स रेग्युलेटर ‘सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन’ (CDSCO) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की है।


सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन हर महीने कुछ दवाइयों को चुनकर उनका क्वालिटी टेस्ट कराता है। इस माह सरकारी औषधि नियामक संस्था द्वारा कराए गए क्वालिटी टेस्ट में विटामिन सी और डी3 की टैबलेट्स शेल्कल, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन सी सॉफ्टजेल, एंटी एसिड पैन-डी, पैरासिटामोल आईपी 500 एमजी, डायबिटीज की दवा ग्लिमेपिराइड, हाई ब्लड प्रेशर की दवा टेल्मिसर्टन आदि खरी नहीं उतर पाईं और फेल हो गईं। पेट के संक्रमण में ली जाने वाली एचएएल द्वारा निर्मित दवा मेट्रोनिडाजोल भी गुणवत्ता परीक्षण में विफल रही है।

ये दवाएं हेटेरो ड्रग्स, एल्केम लैबोरेटरीज, हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड (एचएएल), कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड, मेग लाइफसाइंसेज, प्योर एंड क्योर हेल्थकेयर और कई अन्य दिग्गज दवा निर्माता कंपनियों द्वारा बनाई गई थींं।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img