03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में बनेंगे 467 नए अमृत सरोवर, प्राकृतिक जल स्त्रोतों का होगा पुनरुद्धार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में अगले एक साल में 467 नए अमृत सरोवर बनेंगे। 97 अमृत सरोवर 31 मार्च तक बनकर तैयार हो जाएंगे। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने मिशन अमृत सरोवर से जुड़े विभागों की बैठक में निर्देश दिए कि ग्राम्य विकास व वन विभाग मिलकर इस दिशा में काम करे। ताकि प्राकृतिक जल स्त्रोतों के पुनरुद्धार के साथ ही स्थानीय लोगों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार भी मिल सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि मिशन अमृत सरोवर में 70 प्रतिशत वन क्षेत्र होने के कारण वन विभाग भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। साथ ही ग्राम्य विकास विभाग इस दिशा में अच्छा कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत बनने वाले बड़े सरोवरों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप क्या-क्या आर्थिक गतिविधियां शुरू की जा सकती हैं, इस पर ग्राम्य विकास एवं वन विभाग मंथन कर लें।

उन्होंने कहा कि अमृत सरोवरों के निर्माण में गुणवत्ता और मात्रा को ध्यान में रखते हुए इनके माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। इनके आसपास ईको पार्क आदि विकसित कर रोजगार सृजन पर फोकस किया जाए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • 340 अमृत सरोवरों में किया जा रहा मत्स्य पालन

सचिव राधिका झा ने बताया कि मिशन के तहत प्रदेश में कुल 1283 अमृत सरोवर बनाए जा चुके हैं। जिसमें ग्राम्य विकास विभाग ने 1071 एवं वन विभाग ने 212 अमृत सरोवरों का निर्माण किया है। ग्राम्य विकास की ओर से 31 मार्च तक 97 और अमृत सरोवरों का निर्माण कर लिया जाएगा। विभाग ने अमृत सरोवर निर्माण के लिए 467 अन्य स्थानों का चिन्हांकन कर लिया है।

ये भी पढ़ें… सरिया कारोबारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने बनाया निशाना, आंख में मिर्ची झोंककर लूटे 9.55 लाख

सरिया कारोबारी को बाइक सवार दो बदमाशों ने बनाया निशाना, आंख में मिर्ची झोंककर लूटे 9.55 लाख

इन चिन्हित स्थानों में से 300 पर अगले वित्तीय वर्ष में अमृत सरोवरों का निर्माण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बनाए जा चुके 340 अमृत सरोवरों में मत्स्य पालन किया जा रहा है। 109 सरोवरों को पर्यटन गतिविधियों के लिए चिन्हित किया गया है।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img