03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में एक साल में गिरी 3.5 प्रतिशत बेरोजगारी दर, एनएसओ रिपोर्ट में ये तथ्य भी आए सामने

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में एक साल में बेरोजगारी दर में 3.5 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश सरकार ने इसे राज्य में रोजगार के बढ़ते अवसरों का नतीजा बताया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की जारी रिपोर्ट के आधार पर सरकार का कहना है कि वर्ष 20021-22 में उत्तराखंड में 8.4 प्रतिशत बेरोजगारी दर थी, जो 2022-23 में घटकर 4.9 प्रतिशत रह गई।

सरकार ने कहा कि तमाम स्तरों पर बड़े पैमाने पर किए जा रहे प्रयासों की वजह से रोजगार के अवसर तेजी से बढ़े हैं। खासतौर पर औद्योगिक निवेश, प्राथमिक क्षेत्र को आगे बढ़ाने के प्रयास, सेवा क्षेत्र आदि में खूब काम मिल रहा है। खासतौर पर महिलाओं की भागीदारी के ग्राफ में उत्साहजनक उछाल देखा गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • महिलाओं के लिहाज से आंकड़ा सुखद

एनएसओ ने श्रमिकों की स्थिति को समझने के लिए निश्चित समयांतराल में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) करवाता है। हाल ही में इसके राज्यवार आंकड़े जारी किए गए। वर्ष 2021–22 में उत्तराखंड में श्रम बल की भागीदारी 55.9% थी। 2022–23 में 4.2% इजाफे के साथ यह 60.1% तक पहुंच गई है। आंकड़ों से साफ है कि काम मिलने से रोज़गार सृजन का ग्राफ तेज़ी से बढ़ा है। सरकार के मुताबिक, महिलाओं के लिहाज से भी यह आंकड़ा सुखद है।

ये भी पढ़ें…. 22 जनवरी को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सकती है धामी सरकार, रामभक्तों में उत्साह

22 जनवरी को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सकती है धामी सरकार, रामभक्तों में उत्साह

 

वर्ष 2021–22 में उत्तराखंड में महिला श्रम बल की भागीदारी 34.6% थी। एक वर्ष में ही 2022–23 में यह बढ़कर 41.1% पर पहुंच गई। इसमें भी 6.5% की वृद्धि हुई। खास बात यह है कि शहरों में ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी रोजगार के अवसर बढ़े। आंकड़ों से मिले संकेत इशारे कर रहे हैं कि आने वाले सालों में भी रोजगार मिलने की दर में और ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा।

 

Unemployment rate in

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img