एलओसी पर युद्ध जैसे हालात, भारत के 4 जवान शहीद, पाकिस्तान के 20 से अधिक सैनिक ढेर

एफएनएन, ​जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलाबारी की, जिसमें 4 भारतीय सैनिक शहीद हो गये और 8 गंभीर रूप से जख्मी हो गये। एलओसी पर पिछले 18 घंटे से पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी होने से तनाव के हालात बने हुए हैं। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भी भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। भारत ने भी पीओके के 30 किमी. अन्दर​ ​जवाबी कार्रवाई की है जिसमें ​​पाकि​​स्तान के 20 से अधिक सैनिक मारे गए हैं और दर्जनों घायल हैं। ​​​​पिन पाइंट की सटीकता के साथ भारतीय सेना की कार्रवाई में ​​पाकिस्तान की 12 चैकियां भी तबाह हुई हैं। दोनों ओर से अभी भी लगातार फायरिंग होने से नियंत्रण रेखा पर ​​युद्ध जैसी स्थिति है​​​​। ​​​इसके बाद सीमा पर हाई अलर्ट​​ घोषित किया गया है​। ​पाकिस्तान ने एलओसी से सटे नौगाम और केजी सेक्टर में ​भी गोले ​बरसाए ​जिससे ​सीमा से सटे इलाकों में तनाव​ है​।​​ ​इस​ वजह से ​ नियंत्रण रेखा से सटे तमाम रिहाइशी इलाकों में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट भी किया गया है।​ 18 घंटे में 4 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद भारत ने भी तगड़ी जवाबी कार्रवाई की​​​​।

पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में भी बुधवार देर रात को भारी गोलीबारी की। ​इस दौरान कृष्णा घाटी में लांस नायक करनैल सिंह ​शहीद हो गए। ​पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ​शहीद के परिवार को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।​​​ मनकोट सेक्टर,​ ​पुंछ में ​पाकिस्तान की गोलाबारी में ​​राइफलमैन वीरेंद्र सिंह ​​​घायल हो गए। उनकी दाहिनी आंख में चोट लगी है।​ ​पाकिस्तान ने आज दोपहर बाद कुपवाड़ा जिले के केरन और माछल सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार और अन्य हथियारों से गोलीबारी की​​​​।

सीमा पर हाई अलर्ट​​ घोषित

वैसे तो पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में मंगलवार को भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था। इसमें पाकिस्तानी सेना का एक कैप्टन समेत तीन सैनिक मारे और छह घायल हो गए थे। इस दौरान उनकी चार चौकियां पूरी तरह तबाह हो गई थी।​ ​गुरुवार देर शाम को ​भारतीय सेना ने पीओके की लीपा वैली में ​आतंकवादी लॉन्चपैड​​ ​पर ​लक्षित​ निशाना साधा जिसमें पाकिस्तानी सेना के ​​​1 मेजर​ समेत 20 से अधिक सैनिको ​ के ​मारे ​जाने की खबर है।​ ​हताहतों की संख्या 20 से अधिक हो सकती है क्योंकि ​लक्षित निशाने पर 100​ से अधिक जवानों की भीड़ थी। ​​पीओके के 30 ​किमी. अंदर ​​पिन पॉइंट की सटीकता के साथ ​की गई ​भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान की 12 चौकियां भी तबाह हुई हैं। दोनों ओर से अभी भी लगातार फायरिंग होने से नियंत्रण रेखा पर युद्ध जैसी स्थिति है​​​​। ​​​इसके बाद सीमा पर हाई अलर्ट​​ घोषित किया गया है​। ​​ ​

 

Hot this week

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

Topics

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...

नारियल फूटा, उड़ान छूटी – हेली सेवा पर सवाल भी जुड़े!

पंतनगर से हेली सेवा का शुभारंभ, भाजपा विधायक...

चलती ट्रेन में सनसनीखेज वारदात: दो कर्मचारियों से 7 लाख की लूट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img