03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शव के अंतिम दर्शन को पहुंची बंदर सेना, करने लगे मातम

Spread the love

एफएनएन, प्रतापगढ़ :  एक हैरान कर देने वाला अजीबो-गरीब वाकया सामने आया है। काले मुंह के बंदरों का एक झुंड बुढ़ी महिला के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। जिसे देखकर आस-पास मौजूद लोगों में अचम्भे सा माहौल छा गया। ये मामला प्रतापगढ़ लालगंज कोतवाली के बेलहा गांव का है। इस गांव की रहने वाली 70 वर्षीय शिवपति देवी की मौत हो गई। जिसमें उनके गांव के लोग, परिवार और रिश्तेदार अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। ऐसे में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर सभी की आंखे खुली की खुली रह गई।

 शव के इर्द-गिर्द चारों तरफ बैठ गए बंदर

शिवपति देवी के अंतिम दर्शन के लिए गांववाले और उनके रिश्तेदार पहुंचे। जहां परिजनों शोक में रो रहे थे। इसी दौरान 8-10 बंदरों का झुंड आ गया। ये सभी लंगूर बंदर वृद्ध महिला के शव के इर्द-गिर्द चारों तरफ बैठ गए। बताया जा रहा है कि 2 घंटे तक इंसानों के साथ बंदरों का भी मातम चलता रहा। वहीं ग्रामीणों ने उसको दैवीय चमत्कार मानते हुए बंदरों को दुकान से मांगा कर बिस्किट भी खिलाया। लेकिन बंदरों का झुंड वहां बना रहा। फिर उसके एक घंटे बाद लंगूर- बंदरों का झुंड वहां से वापस लौट गया। ग्रामीण इसको भगवान के आशीर्वाद से जोड़कर देख रहे है। शिवपति पूजा-पाठ के प्रति बहुत ज्यादा आस्था रखती थी।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें शुरूआत

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img