03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली की आजाद मार्केट में ढही 4 मंजिला इमारत, 8 मजदूर दबे, राहत व बचाव में जुटी दमकल की टीम

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : दिल्ली की नामी आजाद मार्केट में शुक्रवार सुबह हुए हादसे में एक चार मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभराकर ढह गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुए इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जबकि कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। इमारत ढहने से हुए घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में अब तक किसी की जान जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

  • राहत व बचाव का काम जारी

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे के हुए हादसे की जानकीर मिलते ही मौके पर पहुंची दिल्ली दमकल विभाग की टीम ने राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया। इमारत ढहने के बाद चपेट में आए चार मजदूरों को निकाला गया है, जबकि कुछ लोग अब भी दबे हुए हैं। इन्हें निकालने की कवायद जारी है।

  • आसपास की इमारतों को भी पहुंचा नुकसान

जानकारी के अनुसार, पुरानी दिल्ली में बाड़ा हिंदूराव थाना अंतर्गत आजाद मार्केट के शीशमहल इलाके में निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत गिर गई। करीब एक महीने से इस इमारत का निर्माण कार्य जारी था। इस इमारत के गिरने से आस पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। उसमें भी कई लोग दबे हुए हैं। निर्माणाधीन बिल्डिंग के मालिक का नाम अजय जैन बताया जा रहा है है। बिल्डिंग नंबर 728 है।

उत्तरी जिला के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। चार लोग घायल हुए हैं। दिल्ली दमकल विभाग ने बताया कि राजधानी के आजाद मार्केट इलाके में इमारत ढहने की जगह पर मलबे में कई लोग फंसे है, जिन्हें निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस बिल्डिंग का निर्माण अवैध तरीके से हो रहा था। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img