03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लुधियाना में लिफ्ट लेकर लोगाें को लूटने वाले 2 युवतियाें सहित 4 गिरफ्तार

एफएनएन,लुधियाना: थाना टिब्बा की पुलिस ने दो युवतियों और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये लोगों से लिफ्ट लेने के बहाने उन्हें लूटते थे। युवक, युवतियां को आगे कर लोगों को लिफ्ट देने के बहाने उलझाते थे और बाद में ब्लैकमेल कर उनसे पैसे व वाहन लूट लेते थे। शनिवार को भी इस गिरोह ने एक व्यापारी को इसी तरह अपने झांसे में फंसाया। उससे पांच हजार रुपये मांग रहे थे।

नगिंदर यादव ने बताया कि उनकी ताजपुर रोड पर हौजरी की एक छोटी फैक्ट्री है। वह दोपहर के समय कुछ सामान लेकर फैक्ट्री जा रहे थे। ताजपुर रोड पर गंदे नाले की पुली पर ट्रैफिक जाम के कारण रुके हुए थे। इसी दौरान एक युवती उनके एक्टिवा पर आकर बैठ गई। उसने कहा कि वे उसे कुछ आगे तक छोड़ दें। नगिंदर ने मना किया तो वह नहीं मानी और मिन्नतें करते हुए स्कूटर पर बैठी रही। वह उसे कुछ दूर ले जाकर कहने लगे कि वह अब उतर जाए। उन्हें पास की गली में फैक्ट्री में जाना है।

युवती स्कूटर से उतरी और पैदल ही उनके पीछे चल पड़ी। जैसे ही वे फैक्ट्री में पहुंचे, तभी युवती भी वहां आ गई और कहने लगी कि उसे बाथरूम जाना है। उनके मुलाजिम ने उसे छत पर बने बाथरूम में भेज दिया। वापस आकर वह फैक्ट्री से चली गई। कुछ समय बाद वह एक युवक को फैक्ट्री में लेकर आई। उसने कहा कि यहां उसका पर्स गिरा है। उसमें 2000 रुपये थे। उन्होंने उसे बताया कि यहां कोई पर्स नहीं गिरा है। इस पर वे बदतमीजी करने लगे और फिर वहां से चले गए।

कुछ देर बाद उन्हें एक फोन काल आया। सामने वाले ने कहा कि वह थाना टिब्बा से एएसआइ बोल रहा है। उनके खिलाफ शिकायत आई है। इसके कुछ ही समय बाद एक युवक का फोन आया। वह उन्हें दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर पांच हजार रुपये मांगने लगा। इसके तुरंत बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। जब दोबारा उस युवक का फोन आया तो वह उसे पैसे देने के लिए मान गए।

थाने के एक मुलाजिम को साथ लेकर उन्हें पैसे देने के लिए चले गए। युवक और युवती दोनों आटो में बैठ उनका इंतजार कर रहे थे। उन्हें तीन हजार रुपये देकर पीछा छोड़ने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों की पहचान प्रीती और मोहित शर्मा के रूप में हुई है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने बबीता और रजत शर्मा को भी गिरफ्तार किया है। यह सभी मिलकर लोगों को लिफ्ट देने के बहाने लूटते थे।

Hot this week

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img