03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

त्रिवेंद्र बोले, इस बार चुनाव लड़ना नहीं, लड़ाना है

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्‍होंने भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर यह इच्‍छा जाहिर की है। उन्‍होंने कहा कि धामी के नेतृत्‍व में भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करना चाहता हूं। जेपी नडडा को लिखे पत्र में उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर देने के लिए आभार भी व्‍य‍क्‍त किया। साथ ही कहा कि प्रदेश में युवा नेतृत्‍व वाली सरकार अच्‍छा काम कर रही है। उन्‍होंने कहा, बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों में मुझे चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। इसलिए मेरा अनुरोध स्‍वीकार कर लिया जाए।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्र में लिखा कि मान्‍यवार पार्टी ने मुझे देवभूमि उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर दिया, यह मेरा परम सौभाग्‍य था। मैंने भी कोशिश की कि पवित्रता के साथ राज्‍य वासियों की एकभाव से सेवा करुं व पार्टी के संतुलित विकास की अवधारणा को पुष्‍ट करूं।

प्रधानमंत्री जी का भरपूर सहयोग व आशीर्वाद मुझे व प्रदेशवासियों को मिला जो अभूतपूर्व था। मैं उनका हृदय की गहराइयों से धन्‍यवाद करना चाहता हूं। उत्‍तराखंड वासियों का व विशेषकर डोईवाला विधानसभा वासियों का ऋण तो कभी चुकाया ही नहीं जा सकता, उनका भी धन्‍यवाद कृतज्ञ भाव से करता हूं। डोईवाल विधानसभा वासियों का आशीर्वाद आगे भी पार्टी को मिलता रहेगा। ऐसा मेरा विश्‍वास है।

कहा-मानीनीय अध्‍यक्ष जी विनम्रभाव से आपसे अनुरोध करना चाहता हूं कि राज्‍य के नेतृत्‍व परिवर्तन हुआ है व युवा नेतृत्‍व पुष्‍कर धामी के रूप में मिला है, बदली राजनीतिक परिस्थितियों में मुझे विधानसभा चुनाव 2022 नहीं लड़ना चाहिए। मैं अपने भावनाओं से पूर्व में ही अवगत करना चुका हूं।

उन्‍होंने पत्र में लिखा मैं भाजपा का कार्यकर्त्‍ता हूं। राष्‍ट्रीय सचिव, झारखंड प्रभारी, उत्‍तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2014 में सह प्रभारी की जिम्‍मेदारी मैंने निभाई है। महाराष्‍ट्र, पंजाब, हरियाणा, दिल्‍ली, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेशा में चुनाव अभियानों में काम किया गया हैं। वर्तमान में उत्‍तराखंड राज्‍य में चुनाव हो रहा हैं। श्री धामी के नेतृत्‍व में पुन: सरकार बने उसके लिए पूरा समय लगाना चाहता हूं। अत: आप से पुन: अनुरोध है कि मेरे चुनाव न लड़ने के अनुरोध को स्‍वीकार करें ताकि मैं अपने संपूर्ण प्रयास सरकार बनाने के लिए लग सकूं।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img