03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी, ईगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : शासन ने वर्ष 2023 के लिए सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक, निर्बंधित और निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। कर्मचारियों को इन तीनों श्रेणियों में कुल 30 अवकाश मिलेंगे, जिनमें से तीन छुट्टियों पर रविवार पड़ रहा है। सार्वजनिक अवकाश की सूची में ईगास को भी शामिल कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर इस साल ईगास पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।

बृहस्पतिवार को सर्वाधिक सात अवकाश
25 सार्वजनिक अवकाश की सूची में सबसे अधिक सात अवकाश बृहस्पतिवार को हैं। सबसे कम एक अवकाश बुधवार को होगा। दो सार्वजनिक अवकाश पर रविवार है। सामान्य प्रशासन विभाग ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत 23 अवकाश घोषित किए गए हैं। ये अवकाश आर्थिक कार्य विभाग केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुदेश के क्रम जारी किए गए हैं। बैंक, कोषागार और उप कोषागारों में लागू होंगे। इनमें वाणिज्यय बैंकों की वार्षिक लेखा बंदी के लिए एक अप्रैल शनिवार को अवकाश तय किया गया है।

इगास को संस्थागत स्वरूप प्रदान कर दिया है : धामी
इस वर्ष जन सहयोग और जन सहभागिता से ईगास बूढ़ी दिवाली का पर्व बहुत हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। अपनी संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए यह बहुत आवश्यक है। इस वर्ष हमने ईगास के पर्व को राजकीय अवकाशों की सूची में शामिल कर इसको स्वरूप प्रदान कर दिया है। – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

 

वर्ष 2023 में सार्वजनिक अवकाशों की सूची

क्र.स. दिवस तारीख दिवस
1 गणतंत्र दिवस 26 जनवरी बृहस्पतिवार
2 महाशिव रात्रि 18 फरवरी शनिवार
3 होलिका दहन 7 मार्च मंगलवार
4 होली 8 मार्च बुधवार
5 रामनवमी 30 मार्च बृहस्पतिवार
6 महावीर जयंती 04 अप्रैल मंगलवार
7 गुड फ्राइडे 07 अप्रैल शुक्रवार
8 डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल शुक्रवार
9 ईद-उल-फितर 22 अप्रैल शनिवार
10 बुद्ध पूर्णिमा 05 मई शुक्रवार
11 ईद-उल- जुहा(बकरीद) 29 जून बृहस्पतिवार
12 हरेला 16 जुलाई रविवार
13 मोहर्रम 29 जुलाई शनिवार
14 स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त मंगलवार
15 रक्षा बंधन 31 अगस्त बृहस्पतिवार
16 जन्माष्टमी 07 सितंबर बृहस्पतिवार
17 ईद ए मिलाद/ मिलाद 28 सितंबर बृहस्पतिवार
18 महात्मा गांधी जयंती 02 अक्तूबर सोमवार
19 दशहरा(विजयदशमी) 24 अक्तूबर मंगलवार
20 महर्षि बाल्मीकि जयंती 28 अक्तूबर शनिवार
21 दीपावली 12 नवंबर रविवार
22 दीपावली(गोबर्द्धन पूजा) 13 नवंबर सोमवार
23 ईगास-बग्वाल 23 नवंबर बृहस्पतिवार
24 गुरुनाक जयंती 27 नवंबर सोमवार
25 क्रिसमस दिवस 25 दिसंबर सोमवार

नोट: ईद-उल-फितर, ईद ए मिलाद और बकरीद स्थानीय चंद्र दर्शन के अनुसार मनाए जाएंगे। सार्वजनिक अवकाश बैंक, कोषागार और उपकोषागार में लागू नहीं होंगे।

इनमें से तीन अवकाश राजकीय कर्मियों को मिलेंगे
श्री गुरुगोविंद सिंह जयंती       05 जनवरी       बृहस्पतिवार
चेटीचंद                               22 मार्च             बुधवार
विश्वकर्मा पूजा                       17 सितंबर          रविवार
गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस     24 नवंबर            शुक्रवार

नोट: ये छुट्टियां सचिवालय और विधानसभा में लागू नहीं होंगी

18 होंगे निर्बंधित अवकाश, दो ही मिलेंगे

त्योहार तिथि   दिवस
नव वर्ष 01 जनवरी रविवार
मकर सक्रांति 14 जनवरी शनिवार
बसंत पंचमी 26 जनवरी बृहस्पतिवार
गुरु रविदास जयंती 05 फरवरी रविवार
शब एक बारात 06 मार्च बुधवार
ईस्टर मंडे 10 अप्रैल सोमवार
वैशाखी 14 अप्रैल शुक्रवार
जमात उल विदा 21 अप्रैल शुक्रवार
वीर केशरी चंद्र शहीद दिवस 03 मई बुधवार
चैहल्लुम 06 सितंबर बुधवार
अनंत चतुर्दशी 28 सितंबर बृहस्पतिवार
महाराजा अग्रसेन जयंती 15 अक्तूबर रविवार
दशहरा (महाष्टमी) 22 अक्तूबर रविवार
दशहरा (महानवमी) 23 अक्तूबर सोमवार
दीपावली (नरक चतुर्दशी) 11 नवंबर शनिवार
भैयादूज 15 नवंबर बुधवार
छठ पूजा 19 नवंबर रविवार
क्रिसमस (पूर्व संध्या) (पूर्व संध्या) दिसंबर रविवार

नोट : शब ए बरात, जमात उल विदा, चैहल्लुम चंद्र दर्शन के अनुरूप मनाए जाएंगे।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img