03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कार डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी, 2 लोगों की मौत

एफएनएन, बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन चल रही है।

डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी कार

यह पूरा मामला जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर खाई में जा गिरी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए है। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। आस-पास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img