03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यमुना एक्सप्रेसवे पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली टैक्सी से टकराई, 2 की मौत

Spread the love

एफएनएन, मथुरा : यमुना एक्सप्रेसवे पर नौहझील क्षेत्र में गुरुवार की मध्य रात्रि में सड़क पर चल रही ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टैक्सी कार टकरा गई। दुर्घटना में चालक एवं सहचालक की मृत्यु हो गई, जबकि दो यात्री घायल हो गए। पुलिस स्वजन का इंतजार कर रही है।

दिल्ली के साधना निवासी गोली और उन्नाव के हसनगंज थाना के रसूलपुर निवासी रामू गुरुवार की रात दिल्ली से आगरा की ओर यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए जा रहे थे। टैक्सी कार को दिल्ली के मंडोली के नंदनगरी निवासी मोनू पुत्र वीरेंद्र चला रहे थे। उनके साथ कार में सहचालक के रूप में चंडीगढ़ के दीपक गोयल थे।

मध्य रात्रि करीब 12 बजे नौहझील थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन संख्या 65 के समीप आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से उनकी कार टकरा गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार सभी लोग घायल हो गए।

पुलिस चारों घायलों को लेकर नौहझील सीएचसी पर पहुंची तो डाक्टरों ने चालक मोनू व सहचालक दीपक गोयल को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने स्वजन को मामले से अवगत कराया है, लेकिन अब तक वे नहीं आ सके हैं।

Hot this week

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img