03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में मिले 12 नए कोरोना संक्रमित, दो अक्तूबर तक चलेगा विशेष कोविड टीकाकरण अभियान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम गई है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 20 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्य भी 84 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार को 1512 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

देहरादून में छह, अल्मोड़ा और नैनीताल में दो-दो व पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में एक-एक संक्रमित मरीज सामने आया है। वहीं, आठ जिलों में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है।

  • दो अक्तूबर तक चलेगा विशेष कोविड टीकाकरण अभियान

कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में विशेष टीकाकरण अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर केंद्र सरकार ने निशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू किया था। 30 सितंबर को यह अभियान समाप्त हो रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार ने केंद्र से इस अभियान को दो दिन और बढ़ाने की अनुमति मांगी है। इसके लिए 70 हजार वैक्सीन की डोज राज्य को दी गई।

कोविड संक्रमण सामान्य होने से अब लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए गंभीर नहीं है। जिस कारण राज्य में शत प्रतिशत लोगों को बूस्टर डोज लगाना लक्ष्य से काफी दूर है। अभी तक कुल लाभार्थियों में से 23 प्रतिशत ने बूस्टर डोज लगाई है। जबकि लक्ष्य के सापेक्ष 101 प्रतिशत को पहली और 96 प्रतिशत को वैक्सीन की दोनों डोज लगी है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि पूरे प्रदेश भर में विशेष कोविड टीकाकरण अभियान चलाया गया है। 12 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोविशील्ड, कोवॉक्सिन और कार्बिवैक्स वैक्सीन निशुल्क लगाई जा रही है। प्रदेश में यह अभियान दो अक्तूबर तक चलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने अनुमति देकर 70 हजार वैक्सीन भी भेजी है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img