Sunday, February 8, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeMp11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली

11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली

एफएनएन, भोपाल: राजधानी के शाहपुरा इलाके के एक बड़े निजी स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसाया. इसके बाद कार में बैठाकर सुनसान इलाके में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. उसका अश्लील वीडियो भी बनाया. छात्रा की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार.

सुनसान इलाके में कार से ले गया

आरोपी ओसाफ अली खान से पुलिस की पूछताछ जारी है. भोपाल के कोहेफ़िज़ा थाना इलाके में दुष्कर्म की वारदात हुई. कोहेफिजा थाना टीआई कृष्ण गोपाल शुक्लाके अनुसार “आरोपी ओसाफ अक्सर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था. इसी सहेली के माध्यम से उसकी पहचान युवक से हुई.”

ओसाफ ने लड़की को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर अपने जाल में फंसा. इसके बाद दोनों के बीच वीडियो कॉलिंग होने लगी. पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को घुमाने के बहाने बुलाया और खानूगांव के सुनसान इलाके में ले गया.

पीड़िता से एक लाख रुपये की डिमांड

कार के अंदर आरोपी ने छात्रा के साथ गलत काम किया. पीड़िता के अनुसार उसने शादी का झांसा देकर चुप करा दिया. आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया. कुछ समय बाद उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख रुपए की मांग की. बदनामी के डर से घबराई छात्रा ने किसी तरह 40 हजार रुपये का इंतजाम कर आरोपी को दिए. इसके साथ ही जबरन बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब आरोपी की डिमांड बढ़ती गई तो छात्रा परेशान हो गई.

डिमांड बढ़ने पर छात्रा ने मां को बताया

पीड़िता ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी. मां ने अपने पति को पूरा माजरा बताया. फिर परिजनों ने कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई. जैसे ही इस बात की जानकारी हिंदूवादी संगठनों को लगी तो कई लोग पुलिस थाने पहुंच गए और नारेबाजी कर घेराव कर दिया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का भरोसा दिया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments