03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

10 दिसंबर तक ही होंगे हज यात्रा 2021 के आनलाइन आवेदन, जल्दी करें

Spread the love
  • 26 जून 2021 से शुरू होगी हज यात्रा, 13 जुलाई को आखिरी फ्लाइट, 14 अगस्त से होगी वापसी

एफएनएन, नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते खतरे के बावजूद हज यात्रा 2021 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अगर आप हज यात्रा पर जाना चाहते हैं तो 10 दिसंबर से पहले आनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें। बाद में मौका नहीं मिल पाएगा।

केंद्रीय हज कमेटी की ओर से वर्ष 2021 में हज पर जाने के लिए तारीखों की घोषणा कर दी गई है। 26 जून 2021 से हज यात्रियों के लिए सऊदी अरब की यात्रा शुरू की जाएगी। लोग हज कमेटी की साइट पर जाकर आनलाइन फार्म भर सकते हैं। हज यात्रा के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन फार्म भरने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर है।

अबकी ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी

सब जानते हैं कि कोरोना के चलते वर्ष 2020 में तो हज यात्रा नहीं हो पाई लेकिन 2021 के लिए हज यात्रा की इजाजत मिल गई है। इसके लिए कुछ नियमों का पालन अनिवार्य होगा। हज यात्रियों को पिछले सालों के मुकाबले इस साल डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा रकम खर्च करनी पड़ेगी। हज यात्री को कुल तीन लाख 75 हजार रुपए जमा कराने होंगे। इस रकम से 30 से 35 दिन ही सऊदी अरब में रहा जा सकेगा।

दिसंबर में सऊदी अरब जाएगा प्रतिनिधिमंडल

दिसंबर माह में केंद्रीय हज कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब विजिट करने जाएगा और वहां की सरकार से हज यात्रा संबंधी इकरारनामे पर विस्तृत चर्चा करेगा। केंद्रीय कमेटी की ओर से हज यात्रियों के लिए इस बार ज्यादा कड़े नियम बनाए गए हैं। इन नियमों का पालन हर हज यात्री को अनिवार्य रूप से करना ही होगा। हज जाने वाले हर आजमीन को 16 मई को वैक्सीन दी जाएगी। शहरों-गांवों में कैंप भी लगाए जाएंगे। 26 जून से सऊदी अरब के लिए यात्रा शुरू हो जाएगी और 13 जुलाई को आखिरी उड़ान होगी।

65 साल से ज्यादा के बुजुर्ग नहीं कर पाएंगे हज यात्रा

हज यात्रा के आजमीन की वापसी 14 अगस्त से शुरू हो जाएगी। 65 साल से अधिक उम्र के लोग हज यात्रा नहीं कर पाएंगे। 18 साल से कम उम्र के बच्चों के भी हज जाने पर रोक है। हज के दौरान सऊदी अरब में रहने की अवधि भी न्यूनतम 30 दिन और अधिकतम 35 दिन कर दी गई है।

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img