Thursday, March 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीयूट्यूबर एल्विश यादव को स्नेक वेनम केस में कोर्ट से मिली जमानत,...

यूट्यूबर एल्विश यादव को स्नेक वेनम केस में कोर्ट से मिली जमानत, 50 हजार रुपये के दो मुचलके पर किया रिहा

एफएनएन, नोएडा : सर्पविष तस्करी प्रकरण में यूट्यूबर एल्विश यादव को जमानत मिल गई है। कोर्ट ने 50 हजार रुपये के दो निजी मुचलके पर जमानत दी। पूर्व में तीन बार उसकी सुनवाई टल चुकी थी। हड़ताल के चलते जमानत अर्जी पर तीन बार सुनवाई नहीं हो पाई थी।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

सोमवार से ही एल्विश की जमानत अर्जी पर सुनवाई टल रही थी। अधिवक्ता दीपक भाटी ने बताया कि आज जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। बुधवार को न्यायिक हिरासत में लिए जाने के बाद एल्विश को कोर्ट में पेश किया गया था।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

17 मार्च को पूछताछ के बाद हुए थे गिरफ्तार

बता दें, पुलिस ने एल्विश को रविवार (17 मार्च) को पूछताछ के लिए बुलाया था, इसके बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सांप के जहर की तस्करी के मामले में यह कार्रवाई की थी। पिछले साल नोएडा पुलिस ने सेक्टर-49 में एफआईआर दर्ज की थी। एल्विश यादव को कुछ देर में कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments