03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्यमंत्री 21 को रुद्रपुर में, करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 21 नवंबर को रुद्रपुर में होंगे। वह यहां करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। विधायक राजकुमार ठुकराल के अनुसार मुख्यमंत्री व सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत उत्तराखंड के किसानों के लिए बिना ब्याज ₹100000 की ऋण सुविधा को बढ़ाकर ₹300000 करने की योजना किसानों को दोपहर 12:00 बजे समर्पित करेंगे। उनके अनुसार जिला मुख्यालय रुद्रपुर में स्वीकृत ट्रांसपोर्ट नगर व अनाज मंडी का रामपुर रोड पर बीएन झा राजकीय इंटर कॉलेज की भूमि पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रयास करेंगे। इसके साथ ही रुद्रपुर बस स्टेशन को हाइटेक टर्मिनल बस स्टेशन बनाने की दिशा में भी शिलान्यास किया जाएगा। शहीद भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय के भवन का शिलान्यास के मुख्यमंत्री करेंगे। विधायक निधि से निर्मित अधिवक्ताओं के चेंबर कक्षाओं इंटरलॉकिंग टाइल्स पार्किंग स्थल का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ ही उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रवि कुमार मलयम भी होंगे। जाफरपुर में 220 केवी बिजलीघर का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img