03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर युवक की हुई मौत

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : गन्ने से लबालब भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ग्राम अंगदपुर जसपुर निवासी 28 वर्षीय अमन चौहान पुत्र विजयपाल सिंह जसपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में कार्यरत था। शुक्रवार देर शाम ड्यूटी समाप्त कर वह बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था कि इसी दौरान महुआडाबरा की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब साढ़े सात बजे गन्ने से लबालब ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने तेजी व लापरवाही से साइड से कट मार दिया।

इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आ गई और बाइक चालक ने चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। मृतक की शादी को करीब चार वर्ष हो गए। उसके तीन वर्ष का पुत्र है।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img