03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिलाओं से अभद्रता करने पर पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ की जांच शुरू

Spread the love

एफएनएन, काशीपुर : आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर एक शख्स ने करीब आधा दर्जन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने व महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। आईटीआई थानांतर्गत ग्राम कनकपुर निवासी कुलवंत सिह पुत्र स्व. वचन सिह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बीती 22 दिसंबर को उसकी गैरमौजूदगी में शमशेर सिहं पुत्र रंजीत सिह, रतन सिह पुत्र रंजीत सिंह, मलकीत सिह पुत्र रतन सिंह, निर्मल पुत्र प्रेम सिंह और सुखविन्दर पुत्र प्रेम सिंह घर में घुस आए।

आरोप है कि उन्होंने परिजनों के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब वह घर आया तो परिवार जख्मी हालत में मिला। पत्नी के सिर व हाथ में चोट थी। उसके पुत्र अमरजीत सिंह, होशियार सिंह, छोटे भाई बलजीत सिंह की पत्नी राजकौर घायल हो गई। पीड़ित ने जानमाल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img