03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दुष्‍कर्म के बाद पीड़‍िता पर तेजाब फेंकने वाला आरोपित युवक गिरफ्तार

एफएनएन, रुड़की : दुष्‍कर्म पीड़‍िता और उसकी बहन पर तेजाब फेंकने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दुष्‍कर्म का आरोप भी इसी युवक पर है। युवती ने 15 दिन पहले उसके विरुद्ध शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

11 मार्च की रात उसने तेजाब फेंकने की घटना का अंजाम दिया। पीड़ि‍ता के अनुसार उस रात वह अपनी बहन के साथ डाक्‍टर से दवा लेकर लौट रही थी। आरो‍पित युवक रईस हैदर ने उन पर तेजाब फेंका, इससे उसकी बाजू झुलस गया, जबकि छींटों से बहन के कपड़े जल गए।

  • युवती की पड़ोस में रहने वाले युवक रईश हैदर से पांच साल से दोस्ती थी

मंगलौर क्षेत्र निवासी एक युवती की पड़ोस में रहने वाले युवक रईश हैदर से पांच साल से दोस्ती थी। वर्ष 2020 में शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने का झांसा देकर आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती ने जब शादी का दबाव डाला तो युवक ने इन्कार कर दिया था। जिसके बाद पीड़ित युवती ने फरवरी 2023 में रईश हैदर पर मुकदमा दर्ज कराया था।

दुष्कर्म पीड़िता ने मंगलौर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह और उसकी बहन बीते 11 मार्च शनिवार की शाम दवा लेकर पैदल ही घर जा रहे थे। मोहल्ला पठानपुरा में सुनसान जगह पर रईश हैदर बाइक पर वहां आया और दोनों बहनों पर तेजाब फेंक कर वहां से फरार हो गया था। तेजाब से दुष्कर्म पीड़िता का बायां बाजू तथा उसकी छोटी बहन के कपड़े जल गए थे।

इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता की तहरीर पर रईश हैदर पर एक और मुकदमा दर्ज कर लिया था। सोमवार को एसपी क्राइम रेखा यादव ने दुष्कर्म पीड़िता और उसकी बहन से घटना की पूरी जानकारी ली तथा बयान दर्ज किए। साथ ही घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।

Hot this week

Topics

Uttarakhand में फिर बदलेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में मौसम लगातार बदल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img