03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पानी लेने गई महिला से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, मुकदमा दर्ज

Spread the love

एफएनएन, लक्सर: हरिद्वार के लक्सर में एक महिला ने एक युवक पर दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. जिसके बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है. वहीं महिला ने युवक पर मारपीट करने और जानलेवा हमला करने का भी आरोप लगाया है.

नल पर पानी भरने गई थी महिला

घर के बाहर लगे सरकारी नल पर पानी भरने गई महिला को युवक ने बुरी नीयत से दबोच लिया व उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दिन वह अपने घर के बाहर लगे सरकारी नल पर पानी भर रही थी कि इसी बीच गांव का ही युवक वहां आया और पीछे से उसे पकड़ लिया व अश्लील हरकतें करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया.

महिला की शिकायत पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

विरोध करने पर आरोपी द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए नाखूनों से चेहरे पर जानलेवा हमला किया गया. शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए. जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गया. वहीं इस बाबत लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रोथान ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. राजीव रोथान ने कहा कि जांच के उपरांत अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

लोगों ने घर में घुसकर किया हमला

वहीं अन्य घटना में मवेशी चोरी करने घर में घुसे लोगों ने पति पत्नी पर हमला कर दिया. जिस पर वह बुरी तरह से घायल हो गए. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. वहीं एक अन्य मामले में लक्सर से अपने गांव लौट रहे दो युवकों पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया.

पढ़ें- लक्सर में गुलदार की चहलकदमी से खौफजदा लोग, अब ड्रोन की मदद ले रहा वन विभाग

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img