03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लक्सर में गुलदार की चहलकदमी से खौफजदा लोग, अब ड्रोन की मदद ले रहा वन विभाग

एफएनएन, लक्सर: हरिद्वार जिले के लक्सर में अलग-अलग जगहों पर गुलदार की आहट से लोगों में दहशत का माहौल है. किसान अकेले खेतों में जाने से घबरा रहे हैं. आबादी से सटे इलाकों में भी गुलदार देखे जाने से डर का माहौल बना हुआ. वहीं, वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे से गुलदार की निगरानी कर रही है. कुछ स्थानों पर ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं, लेकिन टीम को अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है.

लक्सर के कई इलाकों में गुलदार की दहशत

बता दें कि हाल ही में लक्सर के दाबकी गांव में एक ग्रामीण के घेर में बंधे बछड़े पर किसी शिकारी जानवर ने हमला कर दिया था. इस बीच दाबकी गांव में ट्यूबवेल के पास गुलदार जैसा जानवर देखा गया. साथ ही क्षेत्र में गुलदार के पदचिह्न भी देखे गए. इसके अलावा लक्सर, अकोढा, सुल्तानपुर, भक्तानपुर आदि गांव में गुलदार देखे जाने की खबर है.

सीमली के कुलदीप वाल्मीकि, मोनू, मंजीत, सुनील आदि ने बताया कि अभी तक मवेशियों पर हमले जो निशान मिले हैं, वो गुलदार के लग रहे हैं. आबादी क्षेत्र में गोवंश पर हमले की घटना के बाद अब स्थानीय लोगों में गुलदार का डर और ज्यादा बढ़ गया है. वन विभाग भी गुलदार की तलाश में जुटा हुआ है. गुलदार की मौजूदगी की खबरों से लोगों में दहशत है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
ग्रामीण जहां रात के समय बाहर निकलने घबरा रहे हैं तो वहीं किसान अकेले खेतों में जाने से डर रहे हैं ग्रामीण क्षेत्र से रोजगार के लिए बाहर जाने वाले ग्रामीण देर रात वापस लौटने से कतरा रहे हैं. वन विभाग ने ग्रामीणों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा है. किसानों को भी अकेले खेतों में न जाने की हिदायत दी गई है. फिलहाल, पूरे क्षेत्र में गुलदार की मौजूदगी दहशत का कारण बनी हुई है.
क्या बोले वनाधिकारी? 

वहीं, वन क्षेत्र अधिकारी यशपाल सिंह राठौर का कहना है कि ग्रामीणों की ओर से क्षेत्र में गुलदार देखे जाने की लगातार सूचना मिल रही है. जिस पर वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में कॉम्बिंग कर रही है. उन्होंने बताया कि जहां-जहां गुलदार देखे जाने की जानकारी सामने आई है, वहां-वहां ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं. साथ ही ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है. ताकि, गुलदार का पता चल सके. जानकारी मिलने पर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- आंचल डेयरी ने शहद और 6 किलो पैकिंग में दूध किया लॉन्च, मिलेगा नेचुरल स्वाद

Hot this week

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...

Topics

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img