03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दाऊजी मेले में लड़की का वीडियो बना रहा युवक, युवती ने की थप्पड़ों की बरसात

Spread the love

एफएनएन, हाथरस: यूपी के हाथरस जिले के मेला श्री दाऊजी महाराज में इस समय भारी भीड़ उमड़ रही है। वहीं बढ़ती भीड़ में  रोजाना विवाद भी हो रहे हैं। झूला झूलने के दौरान जब एक युवक ने अपने मोबाइल फोन से एक लड़की का वीडियो बनाने की कोशिश की तो लड़की के परिजनों ने इस पर नाराजगी जताया। इसी बात को लेकर वहां विवाद खड़ा हो गया। पहले तो कहासुनी हुई और फिर इस लड़की ने इस युवक पर थप्पड़ों की बारिश कर दी। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मेला श्री दाऊजी महाराज में इस समय रोजाना हजारों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। काफी खेल तमाशा वाले भी मेले में आए हैं। मेले में आपस में विवाद भी हो रहे हैं। झूला झूलने के दौरान मेला श्री दाऊजी महाराज में जब एक युवक ने एक लड़की की अपनी मोबाइल फोन से वीडियो बनाने की कोशिश की तो लड़की के परिजनों ने इस युवक को पकड़ लिया और उनका इस युवक से विवाद हो गया।

पहले तो वहां कहासुनी हुई और उसके बाद इस लड़की ने इस युवक के गाल पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इससे वहां और ज्यादा हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस इस युवक को पकड़कर वहां से अपने साथ ले गई और इसके बाद मामला शांत हो गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img