Tuesday, March 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउम्मीद फाउंडेशन के बैनर तले याद ए हुसैन ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित

उम्मीद फाउंडेशन के बैनर तले याद ए हुसैन ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित

एफएनएन, किच्छा : उम्मीद फाउंडेशन के बैनर तले याद ए हुसैन ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिविर का शुभारंभ संस्था सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के आयोजना के मौके पर कांग्रेसी नेता सरवर यार खान, संजीव कुमार सिंह व कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने संस्था द्वारा चलाई जा रही मुहिम की सराहना की, उन्होंने कहा के सस्था के प्रायस के चलते ही जरूरत मंददो समय समय पर होने वालीं ब्लड की जरूरत को पूरा किया जाता है जो काबिले तारीफ है।

इस दौरान संस्था सदस्य जावेद मलिक, अकरम खान, गुफरान खान ने अपने संबोधन में कहा के संस्था का प्रयास है कि लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करते हुए ब्लड डोनेशन के लिए प्रेरित किया जाए। कहना था के लोगो में भ्रांति है कि ब्लड डोनेट करने के उपरांत शरीर में कमजोरी व रक्त की कमी का सामना करना पड़ता है जबकि ब्लड रक्तदान करने के उपरांत शरीर में नए रक्त के संचार से व्यक्ति और अधिक ऊर्जावान होता है। इस मौके पर शिविर में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि गौरव बेहड, पालिक अध्यक्ष दर्शन कोली, मोहम्मद दानिश सोनू, हाजी सरवर यार खान, संजीव कुमार सिंह, चांद जैदी, राजकुमार कोली, अकरम खान, रहीस अहमद बरकाती, तोसीफ़ अहमद, सलीम सलमानी, सुनीता कश्यप, राजेश प्रताप सिंह, छोटू कोली, दीप हंसपाल थे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments